लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने से कोयलांचल में महिलाओं में हर्षोल्लास का माहौल - बॉबी पांडे

VijaySharma
0


कल दिनांक 19 सितंबर को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने से कोयलांचल सहित झारखंड के सम्पूर्ण क्षेत्र की महिलाओं में हर्षोल्लाह का माहौल है। भाजपा नेत्री धनबाद महानगर महामंत्री, महिला मोर्चा एवं सैल्यूट तिरंगा के वरिष्ठ प्रवक्ता बॉबी पांडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास होने से लोकसभा, दिल्ली विधानसभा और सभी राज्यों के विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण से लाभान्वित होंगी। इसका मतलब महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित होंगी। इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद से सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी तीव्र गति से बढ़ेगी। बॉबी पांडे ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा है कि नारी शक्ति वंदन विधेयक के पास होने से महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलने के साथ साथ आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा मिलेगा। इस कानून के बाद लोकसभा में कम से कम 181 महिला सांसद चुनकर आयेंगी। फिलहाल सदन में महिला सदस्यों की संख्या मात्र 82 है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)